Menu
blogid : 18093 postid : 831845

“जागते रहो-सतर्क रहो”

SUBODHA
SUBODHA
  • 240 Posts
  • 617 Comments

विश्व में घटती हुयी आतंकी घटनाओं का दूरदर्शन के माध्यम से अवलोकन करते हुए,आज के समय की महती आवश्यकता है,हम सब सतर्क रहे और हमारे आसपास होने वाली हर घटना से अवगत होते रहें |
आज हमारे समाज ,देश और विश्व को कट्टरपंथी धर्म या मिशनरीज़ की आवश्यकता नहीं वरन ऐसे पूज्य संत परमहंस राम कृष्ण जैसे महान व्यक्तित्व की आवश्यकता है ,जो धर्म और अध्यात्म के माध्यम से आत्मउत्थान से विश्वउत्थान तक की यात्रा करवाने में सक्षम हों |
चिंता का विषय यह नहीं कि आतंकवाद ,किसी एक धर्म से ही सम्बंधित है ,उससे भी कही अधिक चिंतनीय यह है ,आतंकवादी अपने भाई को भी मार सकता है | जिसका उसूल ही सिर्फ मारना और मरना है ,उस इंसान के बारे में क्या कहा जाये |
बच्चों के मन और मष्तिष्क में ऐसे विचारों का बीजारोपण किया जाये ,जिससे उनका लगाव साहित्य ,कला ,विज्ञान ,तकनीक आदि से हो ,न कि बन्दूक और रायफल से |
ऐसी विपरीत स्थितियों में भी जब किसी पार्टी का प्रवक्ता,गलत वक्तव्य देता है ,तब मुझे ऐसा मालूम होता है ,आतंकवादियों से भी ज्यादा खतरनाक ऐसे लोग ही हैं ,हमारे देश के लिए |
देश की जनता को तरस आ सकता है उनके ऊपर ,उनके वक्तव्य सुनकर ,क्योंकि उनकी पार्टी के २ -२ प्रधानमंत्री आतंकवाद से ही मारे गए ,पर गंभीर प्रश्न यह है,जब देश का प्रधानमंत्री ही सेफ नहीं है ,तो वाकी सब भगवान भरोसे ही है |
उनकी पार्टी के सत्ता में रहने के दौरान उन्होंने सीमा पर युद्ध किये और उनके नेताओं ने बांगला देश को जन्म दिया ,पर उससे भी कहीं अधिक विचारणीय यह है,काश ,पाकिस्तान भी भारत से अलग न हुआ होता ,तो आज चीन हमें इतना परेशान नहीं करता |
और अभी भी समय है हम सबके एकजुट होने का ताकि इस एक देश के अनेक टुकड़े न हो सकें और एक भारत में अनेकों पाकिस्तान न बनें |

Read Comments

    Post a comment

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    CAPTCHA
    Refresh