Menu
blogid : 18093 postid : 771961

“INCOME TAX-कोऊ नृप होइ हमै तौ हानि||”

SUBODHA
SUBODHA
  • 240 Posts
  • 617 Comments

इनकम टैक्स,ऐसा शब्द है जिससे सब डरते हैं | पढ़े -लिखे लोग इससे बचने का हर संभव प्रयास करते हैं | सरकार ने भी इससे बचने के लिए नए -नए कानून बना रखे हैं,सेक्शन ८० में A,B,C,D,CC,CD ETC-ETC के तहत पैसे लगाओ और टैक्स बचाओ | यदि टैक्स बचाने का तरीका सुझा रहे हो,तो कटता ही क्यों है| इन सब में चालाक और बेईमान इंसान ही सफल होता है | एक आम नागरिक जिसे अपने दैनिक कार्यों से ही फुर्सत नहीं इतने जँझट कैसे कर पायेगा | अब यदि मान लो,सरकार ने एक कायदा बनाया कि ५ लाख के ऊपर ही टैक्स डिटेल फिल करना है,तो प्राइवेट कंपनी अपने एम्प्लोयी को ५ लाख ४००० रूपए वेतन दे कर अपना फायदा करेगी और एक एम्प्लोयी के ऊपर टैक्स का जँझट थोप देगी,जो कि पूरे दिन उसी कंपनी के लिए कार्यरत है | ऐसे अनेक नायाब तरीके इस देश में अपनाये जा रहे हैं,जिससे कार्मिक केवल पिसता रहे और बिजनेसमैन ऊँचा उठता रहे | पर प्यारे ज्यादा ऊंचाई से गिरने वाला बहुत बुरा मरता है | यह संसार भोगनगर है,यहाँ पाई -पाई का हिसाब नियति में लिखा हुआ है,विक्रमादित्य को भी कोल्हू का बैल बना देती है, नियति |
सरकार भी एक साधारण सा कानून बनाये,उदाहरण के तौर पर ५ लाख पर मिनिमम ५०००/= टैक्स देना ही है हर नागरिक को,तो आम आदमी की जिंदगी में थोड़ी राहत आएगी और प्रत्येक वित्तीय वर्ष के प्रारम्भ और अंत में होने वाली कई जँझटों और फार्म भरने से उसे छुटकारा मिल जाएगा | अनेक देश टैक्स फ्री सैलरी दे रहे हैं,क्या उन देशो की तरक्की नहीं हो रही है |
पर इस देश में कुछ भी नया होने से पहले हंगामा करने वालों की बहुत भीड़ है,हंगामा करते रहो प्यारे |

Read Comments

    Post a comment

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    CAPTCHA
    Refresh